लोगों की राय

बी ए - एम ए >> बीए सेमेस्टर-2 राजनीति विज्ञान

बीए सेमेस्टर-2 राजनीति विज्ञान

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :160
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2724
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

बीए सेमेस्टर-2 राजनीति विज्ञान - सरल प्रश्नोत्तर

महत्त्वपूर्ण तथ्य

परम्परावादी दृष्टिकोण के अनुसार अन्तर अनुशासनिक धारणा किसी विषय विशेष को अन्य विषयों से प्राप्त विशिष्ट तथ्यों, तकनीकियों, महत्वपूर्ण उपलब्धियों तथा प्राप्त परिणामों के सहयोग से विकसित करने का एक व्यवस्थित प्रयास है।

कार्ल मार्क्स ने सभी समाज विज्ञानों की एकजुटता पर बल दिया है।

अन्तर- अनुशासनात्मक अध्ययन पद्धति का विकास द्वितीय विश्वयुद्ध के पश्चात हुआ।

राजनीति विज्ञान के विद्वानों द्वारा वर्तमान राजनीति विज्ञान को एक आनुभविक विज्ञान की श्रेणी में प्रतिष्ठित करने का प्रयास किया जा रहा है।

व्यवहारवादी आन्दोलन ने विभिन्न सामाजिक विज्ञानों के संबंधों में एक नई क्रांति का सूत्रपात किया।

समाज विज्ञान शोध परिषद का गठन अमेरिकीं विद्वानों द्वारा किया गया। सर्वप्रथम इस परिषद ने ही समस्त समाज विज्ञानों को एक इकाई के रूप में आबद्ध करके उनके अध्ययन की प्रक्रिया का श्रीगणेश किया जो अनेक दृष्टियों से काफी उपयोगी साबित हुआ।

सीले का मत है कि - 'राजनीति को यदि इतिहास के अध्ययन से परिष्कृत न किया जाये तो यह अशिष्ट बन जाता है और यदि इतिहास राजनीति से अपना संबंध विच्छेद कर ले तो वह कोरा साहित्य रह जाता है।'

लार्ड ब्राइस का मत है कि - "राजनीतिशास्त्र, इतिहास तथा राजनीति के मध्य स्थित है।"

गेटेल के अनुसार, “इतिहास विगत घटनाओं और आन्दोलनों तथा उनके कारणों और आपसी संबंधों का लेखा है। "

आधुनिक युग में जिन विद्वानों ने ऐतिहासिक अध्ययन द्वारा कुछ महत्वपूर्ण निष्कर्ष निकाले हैं, उनमें मार्क्स, हेनरीमेन तथा मैकाइवर का नाम उल्लेखनीय है।

राजनीति के लिए इतिहास की सामग्री अनेकानेक दृष्टियों से उपयोगी है।

राजनीति के विद्वान के लिए राजनीतिक संस्थाओं के ऐतिहासिक विकास को जानना आवश्यक है।

फ्रांस में सन् 1789 में जो क्रांति हुई, उसने उस समय उपस्थित राजनीतिक संस्थाओं को एक झटके में ही उखाड़ दिया था।

इतिहास हमें ऐसी सामग्री प्रदान करता है जिसके द्वारा हम राजनीतिक संस्थाओं के विगत तथा वर्तमान स्वरूपों की तुलना कर सकते हैं और इस आधार पर कुछ निष्कर्ष निकाल सकते हैं।

राजनीतिक विषयों से संबंत सामग्री इतिहास की धारा में उसी प्रकार संचित रहती है जैसे नदी की रेत में सोने के कण मिले रहते हैं।

एक राज्य में भिन्न राष्ट्र जातियों का पाया जाना प्रगति का प्रतीक हैं।

जिन देशों की नागरिक सरकारें कुशल और सक्षम नहीं होतीं, उन देशों की राजनीति में सैनिक हस्तक्षेप की संभावना बढ़ जाती है।

यदि समाज के किन्हीं वर्गों को बलपूर्वक राजनीतिक सत्ता से वंचित रखा जाता है तो ये वर्ग हिंसक साधनों से सत्ता हथियाने का प्रयास करते हैं।

इतिहास, भूत और वर्तमान के बीच कड़ी का कार्य करता है।

इतिहास के अध्ययन से हममें ऐतिहासिक चेतना उत्पन्न होती है।

इतिहास एक ऐसा सूत्र है जो उन घटनाओं के बीच संबंध स्थापित करता है जो एक-दूसरे से पृथक जान पड़ती हैं।

इतिहास भी अपनी अधिकांश सामग्री के लिए राजनीति विज्ञान पर निर्भर रहता है।

ऐसा कहा जाता है कि बीती हुई राजनीति का नाम ही इतिहास है।

अरस्तू के प्रसिद्ध ग्रंथ 'पालिटिक्स' में आर्थिक तत्वों की विस्तार से विवेचना है।

कौटिल्य की प्रसिद्ध पुस्तक, अर्थशास्त्र, जो राज्यव्यवस्था / राजनीति से संबंधित है।

गिल क्राइस्ट के अनुसार, आर्थिक शाक्तियां राजनीतिक आन्दोलनों पर गहरा प्रभाव डालती हैं।

मार्क्सवादियों का दावा है कि सामाजिक व राजनीतिक संस्थाओं का निर्धारण आर्थिक तत्वों द्वारा होता है।

आधुनिक युग में लोकतंत्र के विकास का मुख्य कारण वह औद्योगिक क्रांन्ति भी है जिसने दास प्रथा का उन्मूलन किया।

'न्यूडेमोक्रेसी' माओत्से-तुंग की प्रसिद्ध पुस्तक है।

माओ का प्रसिद्ध नारा था 'जो जमीन को जोतता है, वही उसका मालिक है।'

समाजवादी देशों में नियोजन का तात्पर्य है “निजी लाभ की अपेक्षा उपयोग के लिए वस्तुओं का उत्पादन किया जाये। समाजवादी देशों में आर्थिक नियोजन का सहारा लिया जा रहा है।

" प्रो. फील्ड के अनुसार, “व्यक्ति क्योंकि समाज में रहता है, इसलिए नैतिक आचरण उसके लिए आवश्यक है। बिना नैतिक सिद्धांत के राजनीतिक विज्ञान निरर्थक है।

अरस्तू ने राज्य का लक्ष्य मानव जीवन को सुन्दर बनाना बताया है।

'Human Nature in Politics' ग्राहम वालास की पुस्तक है।

'अमेरिकन डाइलेमा' गुन्नार मिर्डल की प्रसिद्ध पुस्तक है।

'Public Opinion' लिपमैन की पुस्तक है।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

    अनुक्रम

  1. अध्याय -1 राजनीति विज्ञान : परिभाषा, प्रकृति एवं क्षेत्र
  2. महत्त्वपूर्ण तथ्य
  3. वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  4. उत्तरमाला
  5. अध्याय - 2 राजनीतिक विज्ञान की अध्ययन की विधियाँ
  6. महत्त्वपूर्ण तथ्य
  7. वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  8. उत्तरमाला
  9. अध्याय - 3 राजनीति विज्ञान का अन्य सामाजिक विज्ञानों से संबंध
  10. महत्त्वपूर्ण तथ्य
  11. वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  12. उत्तरमाला
  13. अध्याय - 4 राजनीतिक विज्ञान के अध्ययन के उपागम
  14. महत्त्वपूर्ण तथ्य
  15. वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  16. उत्तरमाला
  17. अध्याय - 5 आधुनिक दृष्टिकोण : व्यवहारवाद एवं उत्तर-व्यवहारवाद
  18. महत्त्वपूर्ण तथ्य
  19. वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  20. उत्तरमाला
  21. अध्याय - 6 आधुनिकतावाद एवं उत्तर-आधुनिकतावाद
  22. महत्त्वपूर्ण तथ्य
  23. वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  24. उत्तरमाला
  25. अध्याय - 7 राज्य : प्रकृति, तत्व एवं उत्पत्ति के सिद्धांत
  26. महत्त्वपूर्ण तथ्य
  27. वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  28. उत्तरमाला
  29. अध्याय - 8 राज्य के सिद्धान्त
  30. महत्त्वपूर्ण तथ्य
  31. वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  32. उत्तरमाला
  33. अध्याय - 9 सम्प्रभुता : अद्वैतवाद व बहुलवाद
  34. महत्त्वपूर्ण तथ्य
  35. वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  36. उत्तरमाला
  37. अध्याय - 10 कानून : परिभाषा, स्रोत एवं वर्गीकरण
  38. महत्त्वपूर्ण तथ्य
  39. वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  40. उत्तरमाला
  41. अध्याय - 11 दण्ड
  42. महत्त्वपूर्ण तथ्य
  43. वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  44. उत्तरमाला
  45. अध्याय - 12 स्वतंत्रता
  46. महत्त्वपूर्ण तथ्य
  47. वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  48. उत्तरमाला
  49. अध्याय - 13 समानता
  50. महत्त्वपूर्ण तथ्य
  51. वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  52. उत्तरमाला
  53. अध्याय - 14 न्याय
  54. महत्त्वपूर्ण तथ्य
  55. वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  56. उत्तरमाला
  57. अध्याय - 15 शक्ति, प्रभाव, सत्ता तथा वैधता या औचित्यपूर्णता
  58. महत्त्वपूर्ण तथ्य
  59. वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  60. उत्तरमाला
  61. अध्याय - 16 अधिकार एवं कर्त्तव्य
  62. महत्त्वपूर्ण तथ्य
  63. वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  64. उत्तरमाला
  65. अध्याय - 17 राजनीतिक संस्कृति, राजनीतिक सहभागिता, राजनीतिक विकास एवं राजनीतिक आधुनिकीकरण
  66. महत्त्वपूर्ण तथ्य
  67. वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  68. उत्तरमाला
  69. अध्याय - 18 उपनिवेशवाद एवं नव-उपनिवेशवाद
  70. महत्त्वपूर्ण तथ्य
  71. वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  72. उत्तरमाला
  73. अध्याय - 19 राष्ट्रवाद व सांस्कृतिक राष्ट्रवाद
  74. महत्त्वपूर्ण तथ्य
  75. वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  76. उत्तरमाला
  77. अध्याय - 20 वैश्वीकरण
  78. महत्त्वपूर्ण तथ्य
  79. वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  80. उत्तरमाला
  81. अध्याय - 21 मानवाधिकार
  82. महत्त्वपूर्ण तथ्य
  83. वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  84. उत्तरमाला
  85. अध्याय - 22 नारीवाद
  86. महत्त्वपूर्ण तथ्य
  87. वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  88. उत्तरमाला
  89. अध्याय - 23 संसदीय प्रणाली
  90. महत्त्वपूर्ण तथ्य
  91. वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  92. उत्तरमाला
  93. अध्याय - 24 राष्ट्रपति प्रणाली
  94. महत्त्वपूर्ण तथ्य
  95. वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  96. उत्तरमाला
  97. अध्याय - 25 संघीय एवं एकात्मक प्रणाली
  98. महत्त्वपूर्ण तथ्य
  99. वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  100. उत्तरमाला
  101. अध्याय - 26 राजनीतिक दल
  102. महत्त्वपूर्ण तथ्य
  103. वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  104. उत्तरमाला
  105. अध्याय - 27 दबाव समूह
  106. महत्त्वपूर्ण तथ्य
  107. वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  108. उत्तरमाला
  109. अध्याय - 28 सरकार के अंग : कार्यपालिका, विधायिका एवं न्यायपालिका
  110. महत्त्वपूर्ण तथ्य
  111. वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  112. उत्तरमाला
  113. अध्याय - 29 संविधान, संविधानवाद, लोकतन्त्र एवं अधिनायकवाद .
  114. महत्त्वपूर्ण तथ्य
  115. वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  116. उत्तरमाला
  117. अध्याय - 30 लोकमत एवं सामाजिक न्याय
  118. महत्त्वपूर्ण तथ्य
  119. वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  120. उत्तरमाला
  121. अध्याय - 31 धर्मनिरपेक्षता एवं विकेन्द्रीकरण
  122. महत्त्वपूर्ण तथ्य
  123. वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  124. उत्तरमाला
  125. अध्याय - 32 प्रतिनिधित्व के सिद्धान्त
  126. महत्त्वपूर्ण तथ्य
  127. वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  128. उत्तरमाला

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book